फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj will go to pakistan

सुषमा स्वराज अगले हफ्ते जा सकती हैं पाकिस्तान

Thu, 03 Dec 2015 03:16 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 03:16 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj will go to pakistan

देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आने वाले दिनों में पाकिस्तान जा सकती हैं। समाचार चैनल एनडीटीवी की खबर के मुताबिक अफगानिस्तान पर होने वाली बैठक में भाग लेने सुषमा जा सकती है। यह बैठक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। अगर सुषमा स्वराज पाकिस्तान जाती हैं तो इसे पेरिस में हुई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हुई मुलाकात को इसका श्रेय जा सकता है। पेरिस में दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों ने बात करते रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


सुषमा की पाकिस्तान के इस दौरे की योजना पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच हुई संक्षिप्त मुलाकात के बाद सामने आई है। दोनों नेता वैश्विक जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस गए थे। पेरिस में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। उनकी यह तस्वीरों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थीं।

विज्ञापन

'बातचीत के दरवाजे अब खुलने चाहिए'

sushma swaraj will go to pakistan

मुलाकात के दौरान मोदी की बात को शरीफ गंभीरता से सुनते हुए देखे गए। दोनों ही मुल्कों के मीडिया ने इस खबर को भविष्य में भारत-पाकिस्तान के बीच सुधरते रिश्तों के रूप में पेश किया था। हालांकि दोनों देशों के प्रमुखों की इस बातचीत का ब्‍योरा अभी तक सामने नहीं आया है। पाकिस्‍तानी के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ अच्‍छी उनकी अच्छी बातचीत हुई। बातचीत के दरवाजे अब खुलने चाहिए।

इससे पहले रूस के उफा में भी रूस के उफा में मोदी और शरीफ के बीच औपचारिक मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत की पहल जुलाई में हुई थी। इसके बाद राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्‍तर की बैठक भी हुई है। इसी वर्ष सितंबर में भारत और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्रियों ने यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली की बैठक में शिरकत की थी। दोनों नेता इस दौरान एक ही होटल में रुके थे, लेकिन इनके बीच कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed