फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj told about india and pakistan relation

जब सुषमा ने पढ़ाया आदित्यनाथ को पाठ

Thu, 17 Dec 2015 05:40 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 05:40 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj told about india and pakistan relation

भारत-पाकिस्तान के बीच समग्र बातचीत पर बनी सहमति पर अपने ही सांसदों की ओर से उठाए गए सवाल विदेश मंत्री को नागवार गुजरा। उन्होंने दोनों देशों के बीच बातचीत का न केवल जोरदार समर्थन किया, बल्कि यह भी कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा होने के कारण ही भारत ने बातचीत की दिशा में पहल की है।

विज्ञापन


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांसद योगी आदित्यनाथ और गणेश सिंह ने दोनों देशों के बीच बातचीत पर अपनी शंकाएं जाहिर की थी।

योगी ने जहां पूछा था कि क्या सरकार को पाकिस्तान पर आतंकवाद को खत्म करने का भरोसा है, वहीं गणेश सिंह ने सरकार को आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ न चलने की मोदी सरकार के स्टैंड का हवाला दिया था। सवाल जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे।
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को भरोसा

sushma swaraj told about india and pakistan relation

योगी के पाकिस्तान पर भरोसे के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को भरोसा है। बिना भरोसे के दो देश बातचीत की दिशा में आगे नहीं बढ़ते। उन्होंने दोनों देशों की बातचीत को वक्त की जरूरत बताया। सिंह के आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं के सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार तब भी आतंकवाद को बातचीत में पहली प्राथमिकता देने पर जोर दे रही थी।

अब जबकि एनएसए स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता पर सहमति बनी है तो इसका मुख्य एजेंडा आतंकवाद ही है। सुषमा ने कहा कि बैंकाक में हुए एनएसए स्तर की वार्ता में आतंकवाद पर ही अहम बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने खुद के पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया और कहा कि वहां भी उन्होंने आतंकवाद से निपटने पर ही सबसे ज्यादा जोर दिया।

विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसे में जबकि इस बातचीत में कोई तीसरा पक्ष नहीं है तब पूरे सदन को बातचीत के फैसले पर सरकार को शुभकामनाएं देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed