जब PM की सीट पर बैठ गईं सुषमा स्वराज...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के केन्द्रीय कक्ष में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अनजाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीट पर बैठ गईं हालांकि संसद के चौकन्ने स्टाफ ने उन्हें तुरंत उनकी सीट पर भेज दिया।
रक्षा और वित्त मंत्री अरूण जेटली राष्ट्रपति के मंच के एकदम सामने के तीन सीटों वाले बेंच पर बीच की सीट पर बैठे हुए थे। उनके दाईं ओर की सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा बाईं ओर की सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठना था।
जेटली की बगल में जा बैठीं थी स्वराज
जब सुषमा स्वराज केन्द्रीय कक्ष में आईं तो वह नेताओं से मिलते हुए अरुण जेटली के पास आ गईं और उनसे बात करते हुए उनकी बगल में बैठ गई जो मोदी की सीट थी।
संसद के स्टाफ के लोग यह देखते ही लपक कर उनके पास आए और उन्हें उनकी सीट पर भेजा। वैसे हर सीट के सामने नाम की पट्टिका लगी हुई थी।
अनजाने में हुई गलती
सुषमा स्वराज की सीट उस बेंच से एक पंक्ति छोडकर थी। उनके बेंच की बाकी दो सीटों में से एक पर रेल मंत्री सदानंद गौडा बैठे थे जबकि दूसरी कुछ देर तक खाली थी।
हालांकि ये पूरा घटनाक्रम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनजाने में हुआ था, जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया।