फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj says, rohit not a dalit

रोहित वेमूला दलित छात्र था ही नहींः सुषमा स्वराज

Sun, 31 Jan 2016 06:54 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:54 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj says, rohit not a dalit

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के जिस छात्र रोहित वेमूला की मौत पर देशभर में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है उस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नया बयान देकर मामले को एक अलग मोड़ दे दिया है।

विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने कहा आत्महत्या करने वाला छात्र रोहित वेमूला दलित था ही नहीं, उसे जबरन एक जाति से जोड़कर मामले को जातीय रंग दिया जा रहा है। सुषमा ने कहा, मेरी पूरी जानकारी के अनुसार वो बच्चा दलित था ही नहीं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने आगे कहा, तथ्य ये कहते हैं कि वो दलित बिरादरी से नहीं था उसे जबरन दलित बताया जा रहा है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मुद्दे को जबरदस्ती आग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुषमा का नया बयान सामने आने के बाद पूरा मामला पलट सकता है, क्योंकि अभी तक इस मुद्दे को राजनीतिक दल और अन्य संगठन दलितों के साथ भेदभाव से जोड़कर ही केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।


कहा, मामले को जबरन राजनीतिक रंग दिया जा रहा

sushma swaraj says, rohit not a dalit

बता दें कि बीते 17 जनवरी को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला ने आत्महत्या कर ली थी। आंध्र प्रदेश के गुंटुर के रहने वाले रोहित का शव अपने कमरे में पंखे से लटके पाया था।

रोहित हैदराबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था, लेकिन बीते अगस्त में एबीवीपी के एक छात्र पर हमले के आरोप में उसे उसके साथियों सहित विवि से निलंबित कर दिया गया था।

वहीं रोहित की मौत के बाद से ही हैदराबाद विश्वविद्यालय राजनीतिक दलों का अखाड़ा बन गया है। शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी बार हैदराबाद यूनिवर्सिटी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एक दिन के अनशन पर भी बैठे।

इस दौरान रोहित की मां भी उनके साथ रही। रोहित की मौत के बाद से काफी संख्या में छात्र कुलपति को बर्खास्त करने और उन्हें जेल भेजने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed