फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj removed foreign minister from her twitter bio

ट्विटर अकाउंट पर फिर विदेश मंत्री हो गईं सुषमा स्वराज

Wed, 22 Jul 2015 07:38 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj removed foreign minister from her twitter bio

तो क्या यह मान लिया जाए कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की मदद के मामले पर घिरी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर खुद घबराहट में हैं? उनके ट्विटर अकाउंट को देखकर तो यही लगता है।

विज्ञापन


दरअसल सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के नीचे से विदेश मंत्री हटा लिया है। जबकि कुछ दिन पहले तक उनके नाम के नीचे विदेश मंत्री का पद लिखा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने अभी करीब 2 महीने पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर विदेश मंत्री का पद लिखा था, लेकिन उनके फॉलोअर्स के मुताबिक कुछ सप्ताह पहले ही उन्होंने अपने अकाउंट से इसे हटा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मांग रही है इस्तीफा

sushma swaraj removed foreign minister from her twitter bio

ट्विटर यूजर्स की जानकारी में होने वाले बदलावों पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक सुषमा स्वराज ने दो महीने पहले अपने ट्विटर अकाउंट की जानकारी में बदलाव किया था और “Foreign Minister, Government of India” शामिल किया था।

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने ललित मोदी को ब्रिटिश ट्रैवल दस्तावेज उपलब्ध कराने में उस वक्त मदद की थी, जब उनका भारतीय वीजा निरस्त कर दिया गया था।

इस मामले पर विपक्षी दल सुषमा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा उनके बचाव में खड़ी है। माना जा रहा है कि इस विवाद के सामने आने के बाद ही सुषमा ने अपने ट्विटर अकाउंट से विदेश मंत्री का पद हटा दिया था। मीडिया में यह खबर आने के बाद से ही पद को हटाने के लिए उन पर सवालिया निशान लग रहे थे जिसके बाद उन्होंने बुधवार की शाम को एक बार फिर से अपना पद अपने ट्विटर अकाउंट पर अपडेट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed