फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj nirmala sitharaman twitter war on telangana

बीजेपी में कलह, दो महिला नेता भिड़ीं

Mon, 24 Feb 2014 05:51 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj nirmala sitharaman twitter war on telangana

तेलंगाना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही कलह शुरू हो गई है। इस बार भाजपा की दो वरिष्ठ महिला नेताओं के बीच 'ट्विटर वार' शुरू हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल यह मामला तब शुरू हुआ जब पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली और वैंकेया नायडू की तरह सुषमा स्वराज को भी सीमांध्र पर लोकसभा में बोलना चाहिए था।'
विज्ञापन


सीतारमन की इस नसीहत पर सुषमा स्वराज भड़क गईं। उन्होंने रीट्वीट कर कहा, 'जिस पार्टी के पास निर्मला जैसी प्रवक्ता हो, उसे दुश्मन की जरूरत क्या...।'

'सीमांध्र के लोग इंसान और भारतीय नहीं'

sushma swaraj nirmala sitharaman twitter war on telangana

इन दोनों नेताओं के बीच 'ट्विटर वार' को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मजा ले रहे हैं। सीमांध्र के समर्थकों ने तो सुषमा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

@रमेशः क्या आप समझती हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया?

@डी रामचंद्र रेड्डी: सुषमा मैडम के मुताबिक सीमांध्र के लोग इंसान और भारतीय नहीं हैं।

भाजपा की कड़ी आलोचना

sushma swaraj nirmala sitharaman twitter war on telangana

इससे पहले तेलंगाना को लेकर भाजपा के रुख की राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की थी। लोकसभा और राज्यसभा में बीजेपी के समर्थन से ही यह बिल पास हो पाया। हालांकि तेलंगाना विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में जो तरीके अपनाए गए, उसका हर किसी ने विरोध किया।

पहले तो लोकसभा में तेलंगाना को लेकर भारी विरोध और हंगामा हुआ। फिर लोकसभा टीवी का प्रसारण बंद कर इसे पास कराया गया।

वहीं राज्यसभा में भी अभूतपूर्व हंमागे के बीच अलग तेलंगाना राज्य के गठन का विधेयक ध्वनिमत से पारित कराया गया। सदस्य चर्चा के दौरान ‘कांग्रेस-भाजपा भाई-भाई’ और ‘हाउस फिक्सिंग नहीं चलेगी’ के नारे लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed