फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj lk adwani pm candidate

पीएम पद के लिए आडवाणी की दावेदारी बरकरार

Tue, 23 Apr 2013 01:40 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 23 Apr 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj lk adwani pm candidate

भाजपा में पीएम की उम्मीदवारी को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चल रही बहस में सुषमा स्वराज भी कूद पड़ी हैं।

विज्ञापन


कई भाजपा नेताओं के बाद अब सुषमा ने भी वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की पीएम पद की उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है

लोकसभा में विपक्ष की नेता ने कहा कि पार्टी ने आडवाणी समेत किसी की दावेदारी खारिज नहीं की है। लेकिन सही वक्त पर सही फैसला लिया जाएगा।

सुषमा ने यह बात सोमवार को ‘आज तक’ चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने मध्यावधि चुनाव की संभावना जाहिर करते हुए यह भी कहा कि आम चुनाव समय से छह माह पहले हो सकते हैं।

एनडीए में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर जदयू और भाजपा में मतभेदों की खबरों को सुषमा ने मीडिया की अटकलबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच कोई मतभेद नहीं हैं।
विज्ञापन


पहले भाजपा फैसला करेगी कि चुनावों से पहले हमें किसी को पीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करना भी है या नहीं। यदि पार्टी पीएम उम्मीदवार का नाम पहले ही तय करने का फैसला करती है तब यह फैसला होगा कि उम्मीदवार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम गठबंधन में हैं, ऐसे में यह फैसला भाजपा अकेले नहीं लेगी। बल्कि यह निर्णय एनडीए की बैठक में होगा। जब सलाह मशविरा होगा तब नीतीश कुमार को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

जब उनसे सवाल किया गया कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह कह चुके हैं कि मोदी भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता हैं तो सुषमा का जवाब था कि यह राजनाथ की निजी राय है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भाजपा में कोई और लोकप्रिय नेता नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी संसदीय बोर्ड में सिर्फ मोदी को ही जगह क्यों दी गई तो सुषमा का कहना था कि मोदी सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री हैं। पार्टी सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था में उन्हें जगह देने की इसके अलावा दूसरी कोई वजह नहीं है।


अगला आम चुनाव मोदी बनाम राहुल होने की संभावना पर सुषमा ने कहा कि न तो एनडीए और न ही यूपीए ने अपने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में चुनाव एनडीए बनाम यूपीए होगा न कि मोदी बनाम राहुल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed