{"_id":"578ff4d0b9806e6508c63dc9da70550c","slug":"sushma-sawraj-started-her-you-tube-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी को फॉलो कर रही हैं सुषमा स्वराज!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नरेंद्र मोदी को फॉलो कर रही हैं सुषमा स्वराज!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब भाजपा नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्षा सुषमा स्वराज ने वीडियो शेयरिंग साइट यू ट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया है।
विज्ञापन
अपने चैनल के बारे में सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को इस बारे में बताया और उनसे चैनल को लाइक करने की अपील भी की।
विज्ञापन
यू ट्यूब पर सुषमा का यह पहला प्रयोग है, जबकि ट्विटर पर वह कई साल से सक्रिय हैं।
इस यू ट्यूब चैनल पर सुषमा स्वराज के भाषणों के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें पहला वीडियो साल 1996 का है जब वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बनी थीं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने साल 1997 का वीडियो अपलोड किया है। इसमें इंद्रकुमार गुजराल सरकार में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान दिया गया भाषण रखा गया है।
तीसरे नंबर पर साल 1999 में बेल्लारी में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के दौरान दिया गया भाषण अपलोड किया गया है।
सुषमा स्वराज के यू ट्यूब चैनल को देखने के लिए क्लिक करें।