फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sushma issue Murmurs in party and RSS.

BJP नेताओं ने ही रची सुषमा के खिलाफ साजिश?

Mon, 15 Jun 2015 08:35 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Sushma issue Murmurs in party and RSS.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर ललित मोदी को फायदा पहुंचाने को लेकर लग रहे आरोपों पर भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) समर्थन कर रहे हों, लेकिन इस मुद्दे पर दो फाड़ नजर आ रहा है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सुषमा स्वराज के खिलाफ पार्टी के भीतर के लोग ही षडयंत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सुषमा स्वराज पर पूर्व आईपीएल कमिश्नर रहे ललित मोदी को ब्रिटेन में सेक्योर ट्रवेल डॉक्यूमेंट मुहैया कराने का आरोप है। ललित मोदी पर देश में कई मामले चल रहे हैं, ऐसे में एक आरोपी को ट्रवेल डॉक्यूमेंट के मामले विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इस पूरे मामले स्वराज को सरकार की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा भी सुषमा के साथ खड़ी नजर आ रही है। हालांकि अंदेशा ये भी है कि सुषमा के खिलाफ साजिश पार्टी के भीतर के ही लोग कर रहे है। भाजपा की भीतर इस मामले  पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शुरुआत एक भाजपा सांसद ने की। उन्होंने आस्तीन का सांप नाम से एक हैशटैग बनाया और स्वराज के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सुषमा के समर्थन में दिखे कीर्ती आजाद

Sushma issue Murmurs in party and RSS.

"#BJP #AsteenKaSaanp और #Arnab भाजपा नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। सांप कौन है? IStandWithSushmaSwaraj @SushmaSwaraj," दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद ने ये ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सुषमा का समर्थन करते नजर आए।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जब इस मामले में कीर्ति आजाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास जो कुछ था मैंने कहा है। दूसरी ओर भाजपा के एक राज्यसभा सांसद ने भी ऐसी ही कुछ प्रतिक्रिया दी और इसे नफरत और झूठ का पुलिंदा बताया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण विजय के ट्वीट पर गौर करें तो उन्होंने "सपोर्ट #सुषमा स्वराज में इसे नफरत और झूठ का पुलिंदा के खिलाफ खड़े होने की बात कही।" जब इस बारे में विजय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो लोग इसे जानते हैं, वे जानते हैं।

कांग्रेस ने सरकार और भाजपा को घेरा

Sushma issue Murmurs in party and RSS.

हालांकि तरूण विजय अपनी इस टिप्पणी के करीब 20 मिनट बाद पूरे मामले पर अपनी सफाई भी देने आ गए। जो भी लोग नरेंद्र मोदी के दुश्मन हैं वही ऐसा कर रहे हैं। करीब 10 साल से गुजरात में मोदी के खिलाफ ऐसा ही सवाल खड़े किए गए। अब मीडिया और कांग्रेस एक बार फिर से उनकी शिकायतें बढ़ा रही हैं।"

कांग्रेस पार्टी ने सुषमा मामले में जारी विवाद को भाजपा का 'आपसी युद्ध' करार दिया है। पार्टी के मुताबिक भाजपा के दो नेताओं ने अपनी बात सबके सामने रखी। इससे पता चलता है कि पार्टी में जारी घमासान किस कदर बढ़ गया है।

इस पूरे विवाद में कांग्रेस के रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि हमने जो कुछ भी आज देखा उसमें साफ है कि कानून के खिलाफ जाकर एक भगोड़े को मदद की गई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आपराधिक लोगों से सांठ-गांठ की सच्चाई भी सामने आ गई। जिसका विरोध कुछ पार्टी नेताओं ने भी किया है।

ललित मोदी के मामले पर घिरी सुषमा

Sushma issue Murmurs in party and RSS.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को टूरिस्ट वीजा देने के मुद्दे पर पर सुषमा स्वराज का नाम सामने आया। इस मुद्दे पर पार्टी और आरएसएस ने उनका समर्थन किया।

उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग को ये कहकर खारिज कर दिया कि केंद्रीय मंत्री ने जो भी किया वह मानवीयता के आधार पर किया। उसमें कोई नैतिक मुद्दा शामिल नहीं था।

इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि सुषमा स्वराज के इस्तीफे की विपक्ष की मांग का हम स्वीकार नहीं करते। साथ ही भाजपा ने भी सुषमा को पूरे समर्थन की बात कही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुषमा स्वराज का पुरजोर समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed