{"_id":"baaf3b22231f9c951024dcace47174d7","slug":"sushma-demands-justice-ganguly-s-resignation-as-wbhrc-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज ने मांगा गांगुली से इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुषमा स्वराज ने मांगा गांगुली से इस्तीफा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके गांगुली से पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
गांगुली पर एक कानून प्रशिक्षु युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि गांगुली इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं।
लोकसभा में विपक्ष की नेता ने ट्विटर पर लिखा है कि उनका पक्के तौर पर मानना है कि जस्टिस गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि न केवल सीजर की पत्नी बल्कि सीजर को भी संदेह से परे होना चाहिए।