फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sushma answers on the issue of PM Modi.

सुषमा बोली, 'पीएम मोदी की सक्रियता चुनौती नहीं'

Mon, 01 Jun 2015 07:53 AM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
Sushma answers on the issue of PM Modi.

अपने मंत्रालय की एक साल की उपलब्धियां गिनाने आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को रविवार को अपने मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल, पीएम के ताबड़तोड़ विदेशी दौरे से संबंधित सवालों से दो चार होना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने विदेश मंत्रालय में प्रधानमंत्री की सक्रियता को चुनौती मानने से इंकार करते हुए इसे बड़ा सहारा करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप को चुनौती के रूप में देखा जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


पीएम के ताबड़तोड़ विदेशी दौरों को जायज ठहराते हुए कहा कि कूटनीतिक कारणों से किसी भी सरकार के पहले साल में प्रधानमंत्री इसी तरह व्यस्त रहते आए हैं।

उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों को अन्य प्रधानमंत्रियों का रिकॉर्ड खंगालना चाहिए। सरकार के पहले साल के कार्यकाल में अन्य प्रधानमंत्रियों और पीएम मोदी की यात्रा में मामूली अंतर ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के ताबड़तोड़ विदेशी दौरों का किया बचाव

Sushma answers on the issue of PM Modi.

एक सवाल के जवाब में सुषमा ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान करीब 28.1 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया जो वित्त वर्ष 2013-14 की अवधि से 39 फीसदी ज्यादा है।

विदेश मंत्री ने बीते एक साल में दुनिया भर में भारत की साख बढ़ने, यमन और इराक में सफल राहत और बचाव कार्य को मंत्रालय की उपलब्धि बताया।

विदेश मंत्री ने भविष्य में खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करने वाले कामगारों को सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की घोषणा की।

पड़ोसी देशों से रिश्तों पर सुषमा का बयान

Sushma answers on the issue of PM Modi.

सुषमा ने कहा कि बीते एक साल में भारत ने अपने पड़ोसी देशों से रिश्ते सुधारने, लुक इस्ट पॉलिसी को एक्ट इस्ट पॉलिसी में बदलने और उन देशों का रुख किया जो कि कूटनीतिक कारणों से बेहद अहम होने के बावजूद सरकार की वरीयता सूची में नहीं थे।

उन्होंने एक साल के अंदर अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा और पीएम मोदी की पड़ोसी देशों सहित अमेरिका, जापान और चीन की यात्रा को बेहद अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के आने के बाद इन देशों से रिश्ते और प्रगाढ़ हुए हैं।

'भारत-पाक मैच पर सहमति नहीं'
सुषमा ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज कराने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। उनका यह बयान पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान के हाल के भारत दौरे के बाद आया है। भारत के बीच इस साल दिसंबर में क्रिकेट सीरीज कराने की खबरें थीं।

'इस्राइल जाएंगे मोदी'

Sushma answers on the issue of PM Modi.

सुषमा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल का दौरा करेंगे। वह यहूदी राष्ट्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इस्राइल के साथ भारत के रक्षा संबंध लगातार प्रगति की ओर हैं। हालांकि दौरे की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।

सुषमा ने बताया कि वह खुद भी इस साल इस्राइल का दौरा करेंगी। इसके बाद वह जॉर्डन और फलस्तीन भी जाएंगी। भारत ने इस्राइल को 1950 में देश की मान्यता दी थी और दोनों के बीच 1992 में राजनयिक संबंध बने थे।

2003 में तत्कालीन इस्राइली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन भारत का दौरा करने वाले पहले इस्राइली पीएम बने थे। हालांकि भारत का कोई भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अब तक इस्राइल नहीं गया।

'पाक से वार्ता की तीन शर्तें'
पाकिस्तान के साथ रिश्ते और बातचीत संबंधी सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि इसके लिए तीन शर्तें होनी चाहिए। पहला हम शांतिपूर्ण वार्ता के जरिए सभी मुद्दों का हल चाहते हैं। दूसरा, बातचीत में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं हो। तीसरा आतंकवाद और हिंसा को खत्म करके सद्भाव का माहौल बनाया जाए। सुषमा ने कहा कि इस मामले में भारत का रुख स्पष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed