फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushil shinde slams pakistan for ceasefire

पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

Wed, 23 Oct 2013 08:17 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
sushil shinde slams pakistan for ceasefire
केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सरहद पर संघर्ष विराम के लगातार उल्लंघनों के बीच आज कहा कि पाकिस्तान को उसकी करतूतों का माकूल जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका मंत्रालय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।

साथ ही सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का उसे माकूल जवाब दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शिंदे ने पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से संघर्ष विराम के लगातार उल्लंघन से पैदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जम्मू का दौरा किया था।
विज्ञापन


इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से उकसावे की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिंदे के इस दौरे के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू इलाके में अर्निया, अखनूर और रणवीर सिंह पुरा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर पिछली रात भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान मारा गया और सात घायल हो गए थे। इस बीच गृह राज्यमंत्री आर पी एन सिंह ने सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत जरूरी कार्रवाई करेगा।


इस साल अब तक पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की 200 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की 117 घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed