फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushil modi bihar

बिहार: 'सुशील मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी BJP'

Sun, 31 Aug 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sun, 31 Aug 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
sushil modi bihar

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में ही मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


बिहार भाजपा में नेतृत्व को लेकर जारी अटकलों के बीच सिंह का यह बयान खासे मायने रखता है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि सुशील मोदी बिहार में हमारे नेता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व को लेकर पार्टी के अंदर कोई मतभेद नहीं है। वह सभी को स्वीकार्य हैं। हालांकि सुशील मोदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताने से बचते हुए सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम तय करना संसदीय बोर्ड का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि बोर्ड समय पर इस संबंध में फैसला लेगा। लेकिन पार्टी के अंदर यह मानने से किसी को आपत्ति नहीं है कि मोदी बिहार में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं।


उल्लेखनीय है कि भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सिंह के सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताए जाने के बाद पार्टी के कई नेताओं ने खुद को उक्त पद का दावेदार बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed