{"_id":"a5760a6a-825e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sushil-kumar-shinde-apologizes-for-his-remarks-in-parliament-over-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता का नाम लेने पर शिंदे ने मांगी माफी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप पीड़िता का नाम लेने पर शिंदे ने मांगी माफी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अब बलात्कार पीड़िता का नाम सार्वजनिक कर दिया है। राज्य सभा में महाराष्ट्र के भंडारा रेप कांड पर विपक्ष की ओर से पुछे गए सवाल का जवाब देने के दौरान तीनों पीड़िता का नाम उजागर कर दिया। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख गृह मंत्री ने संसद सत्र के बाद गलती को स्वीकारते हुए माफी मांग ली है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के भंडारा में 3 सगी बहनों के साथ पहले रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। राज्य सभा में गृह मंत्री शिंदे इस घटना पर अपना बयान पढ़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीनों पीड़ित बहनों का नाम ले लिया।
विज्ञापन
शिंदे की इस गलती पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने तत्काल विरोध जाहिर कर दी। जेटली ने इस ओर सदन का ध्यान खिंचते हुए कहा कि क्रिमिनल लॉ ऑर्डिनेंस 2013 के तहत रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती है इसलिए गृह मंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए। बाद में उप सभापति पीजे कुरियन ने कार्यवाही से नाम हटा दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भी गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले दिनों गृह मंत्री ने हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद भाजपा, सपा, बसपा सहित कई राजनीतिक दलों ने उनका कड़ा विरोध किया था। इसके अलावा गृह मंत्री इंडिया गेट के सामने दिल्ली रेप कांड के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवादित बयान दिया था।