फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   suryanelli gangrape case kerala cm defends kurien

कुरियन के समर्थन में चांडी, रेप के आरोप से इनकार

Sat, 02 Feb 2013 11:34 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Sat, 02 Feb 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
suryanelli gangrape case kerala cm defends kurien

केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने सूर्यनेल्ली गैंग रेप मामले में दोबारा जांच कराने की मांग शनिवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्यसभा के उप सभापति पीजे कुरियन के खिलाफ लगाए गए आरोपों से सुप्रीम कोर्ट समेत सभी ऊपरी अदालतें उन्हें बरी कर चुकीं हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीड़ित लड़की ने 29 जनवरी को अपने वकील को एक पत्र लिखा था जिसमें उसने कुरियन को आरोपमुक्त करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पीड़ित लड़की द्वारा लगाए जा रहे आरोप कोई नए नहीं हैं और इनकी जांच की जा चुकी है। कुरियन पर लगाए जा रहे आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चांडी ने कहा कि मीडिया पीड़ित लड़की के बयान को ऐसे उछाल रही है जैसे इसमें कुछ नया हो। उसने 17 साल पहले आरोप लगाए थे पर तीन टीमों की जांच में ये सही नहीं पाए गए थे। केरल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कुरियन की आरोप मुक्त करने की याचिका मंजूर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कुरियन पर वाम दलों के हमलों पर चांडी ने कहा कि 17 साल पुराने इस मामले पर कुछ लोग विवाद पैदा करना चाहते हैं। कुरियन के खिलाफ अपने आरोपों पर पीड़ित लड़की के कायम रहने पर दोबारा जांच कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद 10 साल तक वामदलों की राज्य में सरकार रही पर आरोपों की जांच के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।

सरकार केवल कानून के मुताबिक काम करेगी। विपक्ष इस मामले पर केवल विवाद पैदा करना चाहता है। विपक्ष इस मामले में एक व्यक्ति को निशाना साधकर राजनीति कर रही है। इससे असली गुनाहगारों को मदद मिलेगी जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


दूसरी ओर स्पेशल जांच टीम के सदस्य रहे केके जोशुआ ने कहा कि इस मामले की ठीक से जांच नहीं की गई है। टीम के प्रमुख सिबी मैथ्यू ने यह जानने की कोई कोशिश नहीं की कि उस वक्त केंद्रीय मंत्री रहे कुरियन अपनी यहां की यात्रा के दौरान आरोप वाले दिन बिना सुरक्षा के शाम 5.30 बजे से रात 10.30 बजे तक कहां गए थे। पीड़ित लड़की हमेशा अपने बयान पर कायम रही है और शोषण करने वाले सभी 42 लोगों के नाम बताती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed