फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   survey says aam aadmi party would get 4 seat out of 319

सर्वे ने खोली AAP की पोल, फुस्स हुआ केजरी का दावा!

Fri, 14 Mar 2014 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Mar 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
survey says aam aadmi party would get 4 seat out of 319

दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनावों में जीत के सपने देखने शुरू कर दिए हैं। अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि उन्हें आगामी चुनावों में सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी और वो कांग्रेस को पीछे छोड़ देगी।

विज्ञापन


हालांकि, चुनावों से पहले सामने आ रहे सर्वे उनकी उम्मीदें तोड़ते हुए दिख रहे हैं। 12 राज्यों में 319 सीटों का खाका सामने रखने वाले एनडीटीवी-हंसा रिसर्च सर्वे पर भरोसा किया जाए, तो आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहने वाला।
विज्ञापन

सौ से ज्यादा सीट जीतने के दावे का क्या?

survey says aam aadmi party would get 4 seat out of 319

आम आदमी पार्टी भले दावा करे के वह देश भर में 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सौ से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी, लेकिन यह आभास मिल रहा है कि दिल्ली के अलावा दूसरे सूबे में हावी परंपरागत सियासत में वो कई बड़ा अंतर पैदा करते नहीं दिख रहे।

इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को चार सीटें दी गई हैं, जो सभी दिल्ली से हैं। यहां की सात सीटों में से दो भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई गई हैं।

तमिलनाडु में जयललिता की बल्ले-बल्ले

survey says aam aadmi party would get 4 seat out of 319

इस सर्वे ने तमिलनाडु में डीएमके को झटका दिया है। इसके मुताबिक वहां 39 लोकसभा सीटों में से 27 एआईडीएमके के खाते में जाएगी, जबकि सिर्फ दस डीएमके के खाते में दी गई है।

सर्वे में 319 सीटों में से एनडीए को 166, यूपीए को 52 और अन्य को 85 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में कहा गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 48 सीटों में से 33 जीतने में कामयाब रहेगा, जबकि कांग्रेस 12 पर सिमट सकती है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में भाजपा-सेना को बढ़त

survey says aam aadmi party would get 4 seat out of 319

सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को भी आगामी लोकसभा चुनावों में एक सीट मिल सकती है। गुजरात में भाजपा को 26 में से 23 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है और कर्नाटक में वह 28 में से 21 पर जीत हासिल कर सकती है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को 29 में से 24 सीटें मिलने की उम्मीद है और कांग्रेस को केवल चार सीट मिलने की संभावना जताई गई है। बिहार में ‌नीतीश को झटका देते हुए भाजपा-एलजेपी 40 में से 23 सीट जीत सकती हैं। कांग्रेस-आरजेडी को 11 और जेडी यू को केवल 5 सीट मिल सकती हैं।

बंगाल में ममता दीदी का कमाल

survey says aam aadmi party would get 4 seat out of 319

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में 42 में से 32 सीट मिलने की उम्मीद है। राज्य में वाम दलों को 9 सीट और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

सर्वे में 42 फीसदी लोगों ने अगले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुना। दूसरे पायदान पर कांग्रेस के राहुल गांधी रहे, जिन्हें 27 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed