जानिए, कैसे बजा दुनिया में मोदी का डंका?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ रही है।
हावर्ड कैनेडी स्कूल की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर कैसे प्रधानमंत्री मोदी देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहे हैं। सर्वे में दुनिया के 30 देशों के लोगों से दुनिया के दस ताकतवर नेताओं के बारे में पूछा गया था।
सर्वे में जब पूछा गया कि किस देश के सबसे ज्यादा लोग अपने राष्ट्राध्यक्ष की नीतियों को सही मानते हैं और इसे मंजूर करते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में सबसे ऊपर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक 87.8 फीसदी लोग मोदी की नीतियों से सहमत है।
इस श्रेणी में मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भी पीछे छोड़ दिया। इसके बाद जब सर्वे के जरिए पता लगाया कि किस नेता पर सबसे ज्यादा लोग देश के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मामलों को निपटाने के मामले पर भरोसा रखते हैं तो इस सूची में भी मोदी दूसरे नंबर पर रहे।
हावर्ड कैनेडी स्कूल ने अपने सर्वे में बताया
मोदी को दूसरे स्थान के साथ 93.2 फीसदी अंक मिले। उनसे आगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रहे। सर्वे में सामने आया कि 30 देशों में से 18 देशों में मोदी लोकप्रियता चीन के राष्ट्रपति से ज्यादा रही।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2014 के बाद जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय देशों की यात्रा कर भारत को ग्लोबल स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिश में बड़ा काम किया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे पहले मोदी ने अपने इस मिशन की शुरुआत सभी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाकर की थी। मोदी सक्रिय पीएम के तौर पर काम कर रहे हैं।
खासतौर से ऐसे देशों की यात्रा उन्होंने की है जहां दशकों से किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने दौरा नहीं किया था। नेपाल का 17, ऑस्ट्रेलिया का 28 तो फिजी का 31 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने दौरा किया।
इसके बाद जापान और अमेरिका की यात्रा भी उनकी ऐतिहासिक रही। जबकि चीन के राष्ट्रपति को भारत बुलाकर उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की बेहतर शुरुआत की।