फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   survey bjp-shivsena big win in maharashtra.

सर्वे: महाराष्ट्र में इस बार बीजेपी-शिवसेना को 200 सीटें

Sat, 13 Sep 2014 08:56 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
survey bjp-shivsena big win in maharashtra.

लोकसभा चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग ने दो राज्यों के विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर से सवाल उठने लगा कि क्या इस बार भी देश में मोदी लहर की धूम देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों के ऐलान को लोग मोदी की अगली परीक्षा के तौर पर देख रहे हैं। केंद्र सत्ता हासिल करने के बाद अब बीजेपी को इन दोनों राज्यों में सत्ता हासिल करने की उम्मीद भी जग गई है।
विज्ञापन


बीजेपी को लगता है कि मोदी लहर का असर उन्हें यहां भी देखने को मिल सकता है। शायद इसीलिए बीजेपी ने मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ने की योजना बनाई है।

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही एक हिंदी न्यूज चैनल ने ओपिनियन पोल कराया। एबीपी न्यूज-नीलसन के ताजा ओपिनियन पोल पर गौर करें तो इस बार महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को बहुमत मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए गठबंधन को 200 सीटें

survey bjp-shivsena big win in maharashtra.

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटों में सर्वे के मुताबिक इस गठबंधन को 200 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सर्वे में बीजेपी अकेले सौ के आंकड़े को पार करते हुए 107 सीटें हासिल करेगी।

दूसरी ओर उसकी सहयोगी शिवसेना को 86 सीटें आने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन है।

इसके साथ ही उनके गठबंधन में आरपीआई और स्वाभिमानी शेतकारी पार्टी भी शामिल है। आरपीआई को 5 सीटें और स्वाभिमानी शेतकारी पार्टी को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इस सर्वे से साफ हो गया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार जाती दिख रही है। जहां कांग्रेस को इस बार 40 सीटें आती दिख रही हैं वहीं उसकी सहयोगी एनसीपी को 25 सीटें मिलने की संभावना है।

अगर साल 2009 के विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो उस समय कांग्रेस को 82 और एनसीपी को 62 सीटें मिली थी।

हालांकि सर्वे में महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ही लोगों की पहली पसंद हैं। ऐसे में देखना होगा सर्वे आंकड़े परिणामों में कितने बदल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed