{"_id":"d83eccb0-571c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"surmeet-kaur-sawhney-wins-rs-5-crore-on-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील के बाद सुरमीत ने केबीसी में जीते पांच करोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुशील के बाद सुरमीत ने केबीसी में जीते पांच करोड़
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 05 Jan 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' शो को पांच करोड़ रुपए जीतने वाला दूसरा प्रतिभागी आखिर मिल ही गया। बिहार के सुशील कुमार के बाद यह कारनामा किया है मुंबई की 37 वर्षीय गृहिणी सुरमीत कौर साहनी ने।
विज्ञापन
सुरमीत मुंबई में किराए के घर में रहती हैं और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। सुरमीत ने सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए और पांच करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि जीती।
विज्ञापन
वे ऐसा करने वाली पहली महिला और कौन बनेगा करोड़पति शो के इतिहास की दूसरी विजेता हैं। केबीसी की इस कड़ी का प्रसारण 12 जनवरी को होगा।
इससे पहले पांच करोड़ रुपए का पुरस्कार बिहार के मोतिहारी जिले के सुशील कुमार ने जीता था। सुशील कंप्यूटर ट्यूटर और ऑपरेटर थे, उनकी मासिक तनख्वाह महज छह हजार रुपए थी।
विज्ञापन
सुशील आम आदमी थे, लेकिन 5 करोड़ की राशि जीतने के बाद सेलिब्रिटी बन गए। इस मशहूर गेम शो के होस्ट बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।