{"_id":"1d68f576-d40a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"suraj-pancholi-sent-to-jail-till-june-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 जून तक जेल में रहेंगे सूरज पंचोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
27 जून तक जेल में रहेंगे सूरज पंचोली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में आरोपी सूरज पंचोली 27 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। 13 जून को सूरज की पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी।
विज्ञापन
जिया खान की आत्महत्या के आरोपी आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि उसे सूरज से कुछ और बातें भी जाननी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि सूरज ने अपने मोबाइल से जिया के कई मैसेज डिलीट कर दिए हैं। ये मैसेज गुत्थी को सुलझाने में अहम कड़ी हो सकते थे।
पुलिस ने कोर्ट से दो दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि सूरज के मैसेज की डिटेल निकलवाने के लिए दो दिन का वक्त चाहिए। लेकिन कोर्ट ने सूरज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
सूरज के वकील ने कोर्ट में मांग की थी सूरज पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। उससे अभी तक जो कुछ पूंछा गया है उसने ईमानदारी के साथ सही-सही बात की है।