फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supriya sule's statement on women mp's

'सदन में साड़ी पर बात करती हैं सांसद'

Fri, 08 Jan 2016 09:56 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
supriya sule's statement on women mp's

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि सदन में लंबी बहसों के दौरान सांसद आपस में बात करने लगते हैं और साड़ी जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं। शिवसेना ने सुले के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। वहीं एनसीपी नेता का कहना है कि उनकी बातों को गलत संदर्भ में लिया गया।

विज्ञापन


सुले ने बृहस्पतिवार को नासिक में एक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोग कभी-कभी लेक्चर सुनते-सुनते बोर हो जाते हैं तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तथा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनके लुक के बारे में बात करने लगते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह आपके सांसद भी लंबी बहसों से ऊब जाने पर आपस में दूसरे विषयों पर बात करते हैं।

ये कहा था सुले ने

supriya sule's statement on women mp's

सुले के मुताबिक, ‘लोगों को लगता है कि सांसद महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन जब बहस दोहराई जाती है तो ऐसा नहीं होता। जब मैं संसद जाती हूं तो पहला, दूसरा और तीसरा भाषण सुनती हूं लेकिन चौथा भाषण आने तक सामने वाला वही कहता है, जो पहले के वक्ता बोल चुके होते हैं। ऐसे में अगर आप मुझसे चौथे भाषण के बारे में पूछेंगे तो मैं नहीं बता पाऊंगी।’

सुले ने कहा कि यदि वह चेन्नई की सांसद से बात करें तो लोगों को लगेगा कि वे चेन्नई में हुई भारी बारिश पर चर्चा कर रही हैं। हकीकत में वे इस तरह की बातचीत में शामिल नहीं होतीं। वे साड़ियों के बारे में बात करती हैं कि उसे कहां से खरीदा है।

सुले ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि सभी पुरुष सांसद उन्हें चिढ़ाते हैं कि यदि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया तो सदन में केवल साड़ी, फेशिअल और पार्लर के बारे में बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed