{"_id":"0b440c3a-e86b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"supreme-court-slams-centre-on-acid-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, तेजाब से जिंदगियां हो रहीं तबाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, तेजाब से जिंदगियां हो रहीं तबाह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में लड़कियों और महिलाओं पर होने वाले तेजाबी हमलों को रोकने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन
तेजाबी हमले की शिकार एक पीड़िता की जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि तेजाबी हमलों से जिंदगियां तबाह हो रही हैं, लोग मर रहे हैं। हर रोज एक या एक से अधिक ऐसी घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं को इससे होने वाली तकलीफ को समझने की जरूरत है। सरकार को इस मसले पर गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोर्ट ने केंद्र सरकार को बाजार में आसानी से उपलब्ध तेजाब की ब्रिकी के लिए नई नीति पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो कोर्ट स्वयं इसके लिए आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि वह सभी राज्य सरकारों से मिलकर एक बैठक करेगी, जिसमें तेजाब की खुले बाजार में बिक्री को लेकर नए दिशा निर्देश बनाए जाएंगे। लेकिन इस बात के दो माह और तीन सप्ताह बीत चुके हैं।
कोर्ट ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में एक लड़की की मौत तेजाबी हमले की वजह से हो जाती है ऐसे में कोई कैसे आंखें मूद सकता है? क्या इस समस्या से निपटना केंद्र और राज्यों सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है?