फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court sent notice to amitabh bachchan on kbc earning

केबीसी की कमाई पर अमिताभ को SC का नोटिस

Tue, 08 Jan 2013 03:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 08 Jan 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
supreme court sent notice to amitabh bachchan on kbc earning

सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी कर उनसे 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) सीरियल से हुई अभी तक की आय का ब्यौरा मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग की विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई के दौरान अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


आयकर विभाग का आरोप है कि अमिताभ बच्चन ने अपनी आय का बहुत कम हिस्सा केबीसी से मिला हुआ दिखाया है। उन्होंने सीरियल से होने वाली का आय का ज्यादातर हिस्सा एबीसीएल से प्राप्त दिखाया हुआ है। आयकर विभाग के आरोप के मुताबिक अमिताभ ने केबीसी की अपनी आय से 1.66 करोड़ रुपए कम टैक्स चुकाया है। केबीसी से होने वाली आय को लेकर अमिताभ बच्चन और आयकर विभाग के बीच काफी समय से मामला उलझा हुआ है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस में अमिताभ बच्चन से सोनी टीवी पर दिखाए जा रहे बहुचर्चित सीरियल 'कौन बनेगा करोड़पति' के सभी संस्करणों से हुई उनकी अभी तक की कमाई का ब्यौरा मांगा है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इस सीरियल के पिछले कई संस्करणों की एंकरिंग कर चुके हैं। वर्तमान में भी केबीसी के एंकर अमिताभ बच्चन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed