{"_id":"7aad767a-bb92-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"supreme-court-reject-talwars-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवार दंपति को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली राहत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तलवार दंपति को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली राहत
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि हेमराज मर्डर केस में तलवार दंपति को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। तलवार दंपति की याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ तलवार दंपति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति को इस मामले में वैध प्रक्रिया अपनाने की सलाह देते हुए पहले हाईकोर्ट जाने को कहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने तलवार दंपति को उनके बयान दर्ज कराने के मामले में किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया था।
सीबीआई विशेष अदालत के इस फैसले के खिलाफ तलवार दंपति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
तलवार दंपति चाहते हैं कि पहले उन 14 गवाहों के अदालत में बयान दर्ज किए जाएं जिनके बयान अब तक दर्ज किए गए हैं। तलवार दंपति ने गुहार लगाई थी कि 14 गवाहों के बाद ही उनके बयान दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन
इस फैसले से तलवार दंपति को या तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा या फिर सीबीआई अदालत में अपने बयान दर्ज कराने होंगे।