फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court orders cbi inquiry in sharda chit fund fraud case

ममता को झटका, CBI जांच के आदेश

Fri, 09 May 2014 02:55 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
supreme court orders cbi inquiry in sharda chit fund fraud case

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शारदा चिटफंड धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ा झटका दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी इस मामले की सीबीआई जांच का विरोध कर चुकी हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

देश में चल रहे लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोल चुके हैं।

कंपनी ने किया लाखों लोगों को बरबाद

supreme court orders cbi inquiry in sharda chit fund fraud case

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हुए शारदा चिटफंड घोटाले ने पूरे राज्य में लाखों की संख्या में लोगों को बरबाद किया है। इस लुभावनी योजना की वजह से ही पश्चिम बंगाल ही नहीं आसपास के राज्यों के गरीबों ने भी शारदा की योजना में अपनी गाढ़ी कमाई लगाई थी।

आरोपों के मुताबिक शारदा ग्रुप ने 165 कंपनियों के जरिए चिटफंड ठगी का जाल बुना। कंपनी ने दो तरह की स्कीम से गरीबों को धोखे का शिकार बनाया। पहली स्कीम में रोजाना 20 रुपए जमा करने पर 10500 रुपए की वापसी का झांसा दिया गया।

रोजाना स्कीम में 1500 रुपए शुद्ध मुनाफे का वादा किया गया। दूसरी योजना के तहत 7 साल तक 10 हजार रुपए जमा करने पर 40 हजार रुपए वापसी की गारंटी दी गई। लेकिन 10 अप्रैल 2013 को कंपनी लोगों के पैसे लेकर गायब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed