फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court on modi govt

कुंभकरण की तरह है केंद्र सरकार: SC

Fri, 10 Oct 2014 04:01 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
supreme court on modi govt

उत्तराखंड की 24 बिजली परियोजनाओं पर लगी रोक के मामले में केंद्र के जवाब पर नाखुशी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार कुंभकरण की तरह व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन


अदालत ने स्पष्ट किया कि वह उत्तराखंड में अलकनंदा और भगीरथी नदी बेसिन की परियोजनाओं से तब तक रोक नहीं हटाएगी जब तक सरकार इन 24 में से हरेक परियोजना की वजह से पर्यावरण और पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट नहीं देगी।
विज्ञापन


केंद्र ने गंगा के पुनरोद्धार की योजना के साथ पनबिजली परियोजनाओं की संभावना संबंधी हलफनामा दाखिल किया है। सर्वोच्च अदालत ने रिपोर्ट से इतर हलफनामा दाखिल किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्र की असुर कुंभकरण से तुलना करते हुए पूछा कि आखिर सरकार कब जागेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सो रही है सरकार'

supreme court on modi govt

जस्टिस दीपक मिश्रा व जस्टिस रोहिंगटन एफ नरीमन की पीठ ने कहा कि इन परियोजनाओं पर कई बार ताकीद कराए जाने के बावजूद सरकार सो रही है। वह कुंभकरण की तरह व्यवहार कर रही है।

13 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट अदालत के समक्ष होनी चाहिए थी। लेकिन पिछली सुनवाई में कई बार कहे जाने के बावजूद रिपोर्ट नहीं पेश की गई।

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने जब अदालत से समय मांगा, तब पीठ ने पूछा कि आपका उद्देश्य क्या है। आखिर क्यों इतने समय के बावजूद आपने अब तक रिपोर्ट नहीं पेश की।

हम इन परियोजनाओं पर लगी रोक तब तक नहीं हटाएंगे जब तक रिपोर्ट नहीं पेश की जाएगी। याद रहे कि 13 अगस्त, 2013 के आदेश में सर्वोच्च अदालत ने उत्तराखंड में गत वर्ष आई आपदा के मद्देनजर इन परियोजनाओं को स्थापित किए जाने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी।

पांच नवंबर को होगी अगली सुनवाई

supreme court on modi govt

पीठ इस वजह से भी खासकर खफा थी कि इस साल 12 अगस्त को एक और आदेश अदालत ने मंत्रालय को जारी किया। लेकिन स्पष्ट रिपोर्ट नहीं दाखिल की गई। शीर्षस्थ अदालत ने साथ ही अलकनंदा और भगीरथी नदी बेसिन पर बने बैराज के डिजाइन के विवादास्पद होने का भी जिक्र किया।

पीठ ने कहा कि विभिन्न पक्षकार, जैसे नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कार्पोरेशन (एनएचपीसी) और टिहरी हाइड्रो विकास निगम (टीएचडीसी) व एनजीओ के प्रतिनिधि 15 अक्टूबर को इस मसले पर मंत्रालय के साथ एक बैठक करें।

पीएसयू की ओर से दो सदस्य, राज्य सरकार के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता भरत झुनझुनवाला भी इस बैठक में शामिल होंगे। वे आईआईटी समूह के अध्ययन के आधार पर गंगा बेसिन पर बने बैराज की डिजाइन पर रिपोर्ट देंगे। इसे 13 सदस्यीय समिति के समक्ष 29 अक्टूबर को रखी जाएगी और अदालत इस मसले पर 5 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed