फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court life death sentence

मनमाने ढंग से नहीं दे सकते फांसी की सजा, करें निर्देशों का पालन- सुप्रीम कोर्ट

Thu, 28 May 2015 10:16 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
supreme court life death sentence

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी को भी फांसी की सजा जल्दबाजी में, छुपाकर या मनमाने ढंग से नहीं दी जा सकती है। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति की गरिमा फांसी की सजा सुनाए जाने के साथ ख़त्म नहीं हो जाती है।

कोर्ट ने यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश निवासी शबनम और सलीम को अपने परिवार के सात सदस्यों की हत्या के दोष में सुनाई गई फांसी की सजा पर सेशन कोर्ट की ओर से सजा की तामील के लिए जारी वारंट को रद्द करते हुए की।

शबनम

विज्ञापन
और सलीम की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर और राजू रामचंद्रन ने वारंट को रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि सत्र अदालत ने फांसी की सजा के लिए सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया।

विज्ञापन

30 दिन का समय होता है दोषी के पास

supreme court life death sentence

जस्टिस एके सीकरी और यूयू ललित की पीठ ने कहा कि अमरोहा के सत्र न्यायाधीश ने 15 मई को सुनाए गए फैसले पर छह दिन बाद 21 मई को फांसी का वारंट जारी कर दिया।

अदालत का कहना था कि वारंट बहुत जल्दबाजी में जारी किया गया, क्योंकि दोषी ठहराए गए लोगों के पास फैसले के खिलाफ बड़ी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय होता है।

अदालत ने कहा कि सजा पाए शबनम और सलीम सभी कानूनी लड़ाई हार जाने के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल या राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर कर सकते हैं।

सबको है जीने का अधिकार

supreme court life death sentence

अदालत ने अधिकारियों को उन दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। अदालत ने कहा कि संविधान की धारा 21 के तहत मिला जीने का अधिकार फांसी की सजा की पुष्टि के साथ ही खत्म नहीं हो जाता. गरिमा के साथ जीने का अधिकार फांसी की सजा पाए लोगों पर भी लागू होता है।

इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक फांसी की सजा पाए व्यक्ति को अपने परिजनों से मिलने का अधिकार है। इसमें यह भी कहा गया है कि फांसी की सजा ऐसे दी जाए जिससे की दर्द कम से कम हो।

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी संसद हमले में दोषी पाए गए अफजल गुरु को नई दिल्ली के तिहाड़ जेल में 2013 में गुपचुप रूप से दी गई फांसी की मानवाधिकार संगठनों की आलोचना को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed