फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court issues notices to mayawati cbi and centre in taj corridor-case

ताज कॉरिडोर मामले में मायावती को झटका

Mon, 28 Jan 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 28 Jan 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
supreme court issues notices to mayawati cbi and centre in taj corridor-case

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आज दोहरा झटका लगा है। ताज कॉरिडोर मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मायावती को नोटिस देते हुए उनसे 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्यपाल के फैसले की भी समीक्षा करने को कहा है।

विज्ञापन


2007 में यूपी के राज्यपाल टीबी राजेश्वर राव ने केस चलाने की मंजूरी नहीं दी थी, जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने याचिका को ठुकराते हुए राज्यपाल के फैसले को सही बताया था। इसी याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल की अनुमति के बिना ताज कोरिडोर घोटाला मामले में मायावती पर मुकदमा चलाने की मांग करने वाली याचिका पर उनसे जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मायावती से पूछा कि मामले को लेकर उन पर केस क्यों न चलाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ मायावती के भाई आनंद पर 7 सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप लगा है। आरोप है कि आनंद कुमार की कंट्रोल वाली कुछ कंपनियों ने करीब 760 करोड़ का लेनदेन किया लेकिन उनकी आमदनी का ब्यौरा साफ नहीं है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी रजिस्ट्रार के दफ्तर में जमा करवाए गए दस्तावेज़ इस बात की गवाही देते हैं। इनके मुताबिक आनंद शर्मा की कुल 7 कंपनियों में से सिर्फ एक बिज़नेस कर रही थी। बाकियों को 2007 में मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद खड़ा किया गया।


कुमार की कंपनियों के मामले में ज्यादातर पैसा भारी प्रीमियम पर शेयर इशू करने, थर्ड पार्टीज की ओर से कंपनियों को दिए गए अडवांस को जब्त करने, और डिविडेंड के तौर पर आया है। कुमार ने इनमें से कुछ ट्रांजैक्शन पर टैक्स चुकाए हैं। हालांकि, फंड के स्त्रोत और इन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने वाली फर्मों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed