फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court denies relief for Italian sailors

हत्यारोपी इतालवी नौसैनिकों को राहत से SC का इनकार

Tue, 16 Dec 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Dec 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
supreme court denies relief for Italian sailors
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के दो मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिकों मेसीमिलानो लातोरे और साल्वेटोर गिरोने की जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इलाज कराने इटली गए लातोरे ने हार्ट सर्जरी के लिए जमानत अवधि दो-तीन महीने बढ़ाने की गुहार लगाई थी, जबकि गिरोने ने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए इटली जाने की इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष लातोरे के वकील सोली सोराबजी ने कहा कि उनके मुवक्किल की 8 जनवरी को हार्ट सर्जरी होनी है। इस आधार पर उन्होंने लातोरे की जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे पीठ ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन


अदालत ने लातोरे को जमानत अवधि खत्म होने से पहले वापस भारत आने को कहा है। लातोरे को सुप्रीम कोर्ट ने 13 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक का इलाज कराने के लिए चार महीने के लिए इटली जाने की इजाजत दी थी। यह अवधि 12 जनवरी को खत्म हो रही है। लातोरे के साथ ही कोर्ट ने गिरोने की याचिका भी ठुकरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed