फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Supreme Court cancels AIPMT exam.

AIPMT को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, फिर से होगा टेस्ट

Mon, 15 Jun 2015 01:19 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court cancels AIPMT exam.

अनियमितताओं के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल एंट्रेस टेस्ट 2015 (एआईपीएमटी) का टेस्ट रद्द कर दिया है। इसके साथ अब एक बार फिर से परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही सीबीएसई से अगले 4 हफ्ते में फिर से इस परीक्षा को कराने के लिए कहा है। सीबीएसई पूरे देश के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स के लिए एआईपीएमटी परीक्षा कराता है।
विज्ञापन


एआईपीएमटी की परीक्षा रद्द होने के बाद अब देशभर के करीब 6.3 लाख छात्र, जो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाह रहे हैं उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया था AIPMT का रिजल्ट

Supreme Court cancels AIPMT exam.

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच प्री-मेडिकल परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर एक ताजा रिपोर्ट हरियाणा पुलिस को फाइल करने के लिए कहा था।

दरअसल, परीक्षा में कई छात्रों ने अनियमितता का आरोप लगाकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। जिसमें सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने 5 जून को एआईपीएमटी की रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगा दी थी। इस परीक्षा में करीब 6 लाख लोग शामिल हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने 12 जून को सीबीएसई को परीक्षा में धांधली को लेकर घेरा था। कोर्ट ने सीपीएमटी छात्रों के उठाए गए सवालों को गंभीरता से लिया और सीबीएसई को मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed