फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court ban on hair pins in AIPMT exam

एआईपीएमटी में ताबीज और हेयर पिन पर रोक

Sat, 11 Jul 2015 01:42 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
supreme court ban on hair pins in AIPMT exam

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर 25 जुलाई को दोबारा आयोजित होने वाली एआईपीएमटी (ऑल इंडिया प्री-मेडिकल-प्री डेंटल टेस्ट) के लिए सीबीएसई ने परीक्षा में और सख्ती बरतने का फरमान जारी किया है।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी ताबीज नहीं पहन सकेंगे साथ ही हेयर पिन व हेयर बैंड व स्कार्फ पर भी पाबंदी रहेगी। सीबीएसई ने परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए अभिभावकों के नाम ऐसे ही दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों से अपील की गई है कि वह सुनिश्चित करें कि घर से निकलने से पहले ही इन दिशा-निर्देशों का पालन किया गया हो। वहीं, अब परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश

supreme court ban on hair pins in AIPMT exam

अभिभावकों से कहा गया है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि छात्र अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर जल्दी (प्रात: 7:30 बजे से प्रात 9:30 तक) पहुंचे। जिससे उनकी अनिवार्य तलाशी ली जा सके।

अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है कि यदि उनका छात्र प्रात 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है तो उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि छात्र बताए गए निर्देशों की अवहेलना करता है तो उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने और परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए देखता है तो वह इसकी जानकारी तुरंत ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक के संज्ञान में लाएं।

दरअसल, सीबीएसई का मानना है कि छात्रों को अनुचित गतिविधियों में जाने से रोकने में अभिभावक अहम भूमिका निभा सकते हैं। लिहाजा सीबीएसई ने छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी दिशा-निर्देश दिए हैं, जिससे कि वह छात्र को परीक्षा के निर्देशों के विषय में बता सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed