फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Supreme Court asked, when you will go Guests

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, अतिथि.. आखिर तुम कब जाओगे

Sat, 11 Jul 2015 01:15 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court asked, when you will go Guests

नेताओं का सरकारी फ्लैट खाली करने में आनाकानी करना आम बात है लेकिन एक नेता के अतिथि ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर फ्लैट खाली करने के लिए और वक्त मांगा है।

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि यह मेहमान दो-चार महीने या एक साल से नहीं बल्कि पिछले 30 साल से उस फ्लैट में रह रहा है। यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ वकील प्रो. भीम सिंह है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को पूछना पड़ा कि अतिथि कब जाएंगे।
विज्ञापन


भीम सिंह पिछले 30 साल से विट्ठल भाई पटेल हाउस के एक फ्लैट में रह रहे हैं। यह फ्लैट एक सांसद को आवंटित हुआ था। सांसद तो रिटायर हो गए लेकिन उनके अतिथि प्रो. भीम सिंह अब भी फ्लैट में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई कि उन्हें फ्लैट खाली करने के लिए और वक्त दिया जाए। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि सांसद का कोई अतिथि इतने समय से फ्लैट पर कब्जा जमाए बैठा है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया दो माह का समय

Supreme Court asked, when you will go Guests

पीठ ने कहा कि आखिर आप 30 साल से फ्लैट पर कैसे कब्जा किए रह सकते हैं। सांसद कब के रिटायर हो गए और उनके अतिथि अब तक उस फ्लैट में जमे हुए हैं। पीठ ने कहा कि आपको पहले भी विस्तार मिल चुका है। अब और नहीं दिया जा सकता।

पीठ ने प्रो. सिंह की ओर से पेश वकील से कहा कि आखिरकार अतिथि कब जाएंगे। इस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद एडिशनल सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह से पूछा कि आप बताइए, क्या किया जाना चाहिए।

मनिंदर सिंह ने कहा कि दो महीने का वक्त दिया जाए लेकिन प्रो. सिंह को यह शपथ पत्र देना होगा कि वह निर्धारित समय तक फ्लैट खाली कर देंगे।

पीठ ने प्रो. सिंह को एक हफ्ते के भीतर शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। प्रो. सिंह ने पीठ से कहा कि उन्हें जेड सिक्योरिटी मिली हुई है। उनके साथ दो पुलिसकर्मी हर वक्त होते हैं।

साथ ही वह जम्मू-कश्मीर से हैं। ऐसे में कोई उसे घर किराए पर देना नहीं चाहता। इस पर पीठ ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। आप सम्मानीय व्यक्ति हैं, आपको किराए पर घर मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed