{"_id":"72206b7ea23e3bdb6f58a70137e8cca8","slug":"supreme-court-ask-central-for-aap-party-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र से जवाब तलब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र से जवाब तलब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित मनीष सिसोदिया, शांति भूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण और फंड देने वाली विदेशी कंपनी फोर्ड फाउंडेशन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराज योग व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने केंद्र को 23 अक्तूबर तक मामले में पक्ष रखने और संबंधित सभी दस्तावेज भी पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
याची अधिवक्ता एमएल शर्मा ने इन पर कानून का उल्लंघन करके विदेशी फंड लेने व पार्टी प्रचार पर खर्च करने का आरोप लगाया है।
याचिका में पांचों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने सहित आप पार्टी के खाते सील करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।