फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Temple of Modi closed after Modi's outrage

पीएम की नाराजगी के बाद मंदिर पर लगा ताला

Fri, 13 Feb 2015 04:17 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
Temple of Modi closed after Modi's outrage

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के राजकोट में अपने नाम से मंदिर बनाए जाने पर बृहस्पतिवार को कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह भारत की महान परंपरा के खिलाफ है।

विज्ञापन


मोदी की इस नाराजगी के बाद समर्थकों ने उनके मंदिर को बंद कर दिया है और उसमें लगी मूर्ति को भी जिला प्रशासन ने हटा दिया है। इसके साथ ही 15 फरवरी को मंदिर के उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंदिर बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन लोगों के पास वक्त और धन है, उन्हें ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को पूरा करने में लगाना चाहिए।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने ऐसी खबरें देखी हैं, जिनमें कहा गया कि मेरे नाम पर मंदिर बनाया जा रहा है। मैं इससे आहत और स्तब्ध हूं। व्यक्तिगत रूप से इस खबर से मैं काफी दुखी हूं। मेरी अपील है कि ऐसा न किया जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की इस अपील का ही असर हुआ कि मंदिर को बनवाने वाले ‘ओम युवा ग्रुप’ नामक संगठन ने मंदिर के उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द कर दिया। अब मोदी के मंदिर की जगह यहां भारत माता मंदिर बनाया जाएगा।

भगवान की भावनाओं को ठेस

Temple of Modi closed after Modi's outrage

‘ओम युवा ग्रुप’ के नेता रमेश उनहाद ने कहा, ‘हमें बहुत दुख है कि हमने अपने ‘भगवान’ (मोदी) की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उनकी ओर से नाराजगी जताने के बाद हमने मंदिर में स्थापित उनकी प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया है।’

ग्रुप के एक और सदस्य जयेश पटेल ने कहा कि यह मंदिर अब भारत माता को समर्पित किया जाएगा। मंदिर में सात लाख रुपये की लागत से बनी भारत माता की प्रतिमा लगाई जाएगी।

पटेल ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं का सम्मान करते हैं। हम उनके स्वच्छ भारत अभियान को पूरा समर्थन देंगे।’

गौरतलब है कि राजकोट की कोठारिया ग्राम पंचायत ने 10 साल पहले ‘ओम युवा ग्रुप’ को भारत माता मंदिर का निर्माण करने के लिए 350 वर्ग गज का प्लॉट दिया था। लेकिन ग्रुप के नेताओं ने बाद में इसे मोदी के मंदिर में तब्दील करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed