फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supporters of asaram are attacking on media

आसाराम ने जताई थी तिहाड़ जेल जाने की भी इच्छा

Mon, 07 Oct 2013 12:31 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 07 Oct 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
supporters of asaram are attacking on media

आसाराम बापू के जेल जाने के बाद से उनके अनुयायी गफलत में हैं। इससे निपटने को आश्रम से भक्तों को सीडी भेजी गई हैं। इनमें मीडिया पर तीखे हमले किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही दुष्प्रचार करने वाले चैनलों के बहिष्कार और उनकी टीआरपी कम करने का तरीका भी बताया गया है।

आसाराम की गिरफ्तारी के बाद 11 और 12 सितंबर को दिल्ली में जंतरमंतर पर उनके अनुयायियों ने जन सत्याग्रह एवं संत सम्मेलन किया था।

इसमें आसाराम के समर्थकों के तौर पर कई कथित संतों ने विचार व्यक्त किए थे। बापू के आरोपी होने की वजह से मीडिया में इस कार्यक्रम को खास कवरेज न मिल सकी।

अब उसी कार्यक्रम की सीडी कुछ अतिरिक्त जानकारी के साथ साधकों को भेजी गई है। इसमें कथित संतों के निशाने पर मीडिया रही है। कुछ खास चैनलों पर आसाराम के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पुत्र नारायण साईं की ओर से कहा गया है कि बापू ने पहले ही कहा था कि उन्हें प्रभु ने बहुत दिन से कष्ट नहीं दिए। उन्होंने अपने प्रवचन में तिहाड़ जाने की भी इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed