{"_id":"e2e334476e9d088e54472f1105fc4db2","slug":"supporter-of-narayan-sai-threatened-to-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं समर्थक ने दी डीसीपी को धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
साईं समर्थक ने दी डीसीपी को धमकी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेप मामले में आरोपी नारायण साईं सामने आए या न आए लेकिन उनके भक्त बेधड़क पुलिस के सामने साईं की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले एक भक्त ने फरार चल रहे नारायण साईं को अपने घर में शरण दी थी तो वहीं, अब एक भक्त ने पुलिस को नारायण साईं को न पकड़ने की धमकी दी है।
साईं के एक भक्त ने सूरत पुलिस क्राइम ब्रांच की डीसीपी शोभा भूतड़ा को जान से मारने की धमकी दी है। डीसीपी की शिकायत के आधार पर सूरत के उमरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में पूछताछ के लिए सूरत पुलिस कई दिनों से नारायण साईं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
साईं की तलाश में पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग राज्यों में छापेमारी भी की है और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
इसी बीच सूरत क्राइम ब्रांच की डीसीपी को 18 अक्तूबर को धमकी भरा फोन आया। उन्हें धमकी दी गई की वो नारायण साईं की तलाश न करें, वरना जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी मिलीं धमकियां
अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फोन करने वाले का कुछ पता नहीं चला है। डीसीपी को इससे पहले भी 16 अक्तूबर को धमकी भरा फोन आ चुका है।
हालांकि जिस नंबर से फोन आया था उसकी डिटेल निकलवाने पर पुलिस को मध्यप्रदेश का एक पता मिला है जिसे पर पुलिस छापा मार सकती है।
इसके पहले नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में आसाराम के खिलाफ जांच करने वाले जोधपुर के डीसीपी को भी धमकी मिल चुकी है।