{"_id":"771fba8c8cedc8cdc96fcec40866e4ac","slug":"super-viral-video-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए ये खास 233 वीडियो, मात्र छह मिनट में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देखिए ये खास 233 वीडियो, मात्र छह मिनट में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Dec 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
साल खत्म होने होने वाला है। बीते साल में तमाम वीडियो वायरल हुए और हिट्स के भी तमाम रिकॉर्ड्स टूटे। हाल ये हुआ कि यूट्यूब को अपना हिट्स गिनने वाला काऊंटर बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन
दुख से लेकर सुख तक, रोमांच से लेकर नीरसता तक, मूवी क्लिप से लेकर ऑडियो तक हर तरह के वीडियो दुनिया ने देखे। समुद्र के भीतर के वीडियो, आसमान से ऊपर के वीडियो, डांस के वीडियो, सेल्फी के वीडियो और भी जाने कैसे कैसे वीडियो।
विज्ञापन
इंटरनेट पर ये साल जिन कुछ चीजों के नाम रहा उनमें से वीडियो सबसे महत्वपूर्ण है। 2014 में दुनिया ने ऐसे वीडियो देखे जिनको पहले कभी उसने नहीं देखा था।
आपने कभी सोचा है कि इन सबको एक ही वीडियो में देखने का अनुभव कैसा रहेगा? यदि नहीं सोचा तो अब देख लीजिए। Luc Bergeron नाम के यूट्यूब चैनल ने 233 सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो को एक ही वीडियो में समेट दिया है।
विज्ञापन
इस वीडियो को अभी तक 2,271,631 बार देखा जा चुका है। ये वीडियो आपको रोमांचित करता है, गुदगुदाता है, हंसाता है और वो अनुभव देता है जो 233 वीडियो को देखने के बाद ही मिलता।
करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो वाकई बेहद शानदार है। यदि आपने इसे मिस किया तो यकीनन साल के सबसे शानदार वीडियो को मिस कर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन