{"_id":"271a3708-6883-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"super-thief-bunty-chor-arrested-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में गिरफ्तार हुआ सुपर चोर बंटी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुणे में गिरफ्तार हुआ सुपर चोर बंटी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
Updated Sun, 27 Jan 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गाड़ियां चुराने में माहिर दिल्ली के देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। बंटी तिरुवनंतपुरम में पिछले हफ्ते एक एनआरआई के घर से उसकी लग्जरी कार और अन्य कीमती सामान चुराने के बाद भाग गया था।
विज्ञापन
बंटी को पुणे के एक होटल से शनिवार को हिरासत में लिया गया। होटल के एक कर्मचारी ने सुपरचोर बंटी को पहचान लिया था, जिसके बाद उसने केरल पुलिस को इसकी सूचना दी। केरल पुलिस ने तुरंत पुणे पुलिस को इस बारे में जानकारी पहुंचाई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
केरल से एक पुलिस टीम ने पुणे पहुंचकर बंटी की हिरासत लेने से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। उसके जल्द यहां पहुंचने की संभावना है। केरल ने इस आधार पर बंटी की हिरासत मांगी थी कि उसने चोरी की अपनी अंतिम वारदात को यहीं अंजाम दिया है। यहां के पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी को केरल पुलिस के हवाले करने में महाराष्ट्र पुलिस को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वहां उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। हालांकि देश के अन्य राज्यों में बंटी के खिलाफ 500 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
देशभर में दर्जनों मामलों में वांछित बंटी चोर ने 21 जनवरी को एक एनआरआई के घर में सेंध लगाई थी और उसके घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार को ले उड़ा था। वह सर्विलांस कैमरे और सायरन जैसी उच्च तकनीक वाले सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़कर घर में घुसने में सफल रहा था। कुछ दिन पहले चोरी की कार तमिलनाडु के कृष्णागिरी इलाके से बरामद कर ली गई है।
सुपरचोर का प्रोफाइल
:- देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी
:- उम्र 39 साल
:- देशभर में दर्जनों मामलों में वांछित
:- अकेले दिल्ली में 300 से ज्यादा घर और 100 से ज्यादा शोरूम में कर चुका है चोरी
:- बॉलीवुड फिल्म ओए लकी, लकी ओए इसी सुपरचोर पर आधारित थी
:- बिग बॉस-4 (2010) में पहले ही दिन नियम तोड़ने के कारण बंटी चोर की विदाई हो गई थी
:- दिल्ली के लगभग हर पुलिस स्टेशन में बंटी चोर की तसवीर
गिरफ्तारी
:- 2002 में जब दिल्ली पुलिस ने इसे पकड़ा था तब इसके पास से 4 करोड़ की चोरी का माल बरामद हुआ था।
:- 2010 में 3 साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर निकला।
:- मार्च, 2011 में अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।