फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Super star rajnikanth may bjp cm candidate from tamilnadu.

तमिलनाडु से CM उम्मीदवार होंगे रजनीकांत?

Wed, 27 Aug 2014 01:20 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Super star rajnikanth may bjp cm candidate from tamilnadu.

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को पार्टी ने यूं तो खारिज किया है। लेकिन साथ ही कहा है कि वह भाजपा की ‘गुड बुक’ में हैं और पार्टी में उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष तामिलीसाई सुंदरराजन ने कहा कि रजनीकांत पहले से ही भाजपा की गुड बुक में हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


मीडिया में अटकलें हैं कि भाजपा इस सुपरस्टार को पार्टी में शामिल कर आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहती है। इन अटकलों पर सुंदरराजन ने कहा, ‘यह सिर्फ मीडिया में चल रही खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राष्ट्रीय सोच वाले अभिनेता हैं'

Super star rajnikanth may bjp cm candidate from tamilnadu.

हमारी पार्टी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन रजनीकांत पहले से ही हमारी पार्टी की गुड बुक में हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने भी प्रचार के दौरान उनसे मुलाकात की थी।’

सुंदरराजन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए यहां दिल्ली में थीं। उन्होंने यह भी कहा कि रजनीकांत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदियों को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने कहा कि वह एक राष्ट्रीय सोच वाले अभिनेता हैं।

हम उन्हें आमंत्रित करेंगे और उनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अमित शाह को तमिलनाडु में आमंत्रित करेगी और पार्टी का मुख्य एजेंडा 2016 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed