फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   super fast news 10 news within 10 minute

सुपरफास्ट खबरें: पढ़िए 10 मिनट में 10 खबरें

Tue, 01 Apr 2014 07:30 PM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
super fast news 10 news within 10 minute

अपने विवादित बयानों के लिए पहले कई बार मुसीबत में फंस चुके कुमार विश्वास ने स्मृति ईरानी को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए फिर ऐसी बात कह दी, जिससे बवाल हो गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा 'किसी ईरानी को उतारे या पाकिस्तानी' को, अमेठी लोकसभा क्षेत्र को अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने कहा, "संदेश गांवों तक पहुंच चुका है। अब कोई ईरानी आए, पाकिस्तानी आए, इतालवी आए या अमेरिकी...लेकिन अमेठी फैसला कर चुकी है।"
विज्ञापन


कुमार ने आरोप लगाया है कि वाराणसी और अमेठी जैसी सीटों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले ही कोई समझौता हो चुका है। यही वजह है कि दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने में देर लगाई। और जानबूझकर कमजोर दावेदार उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा भारती ने मोदी को क्या कह दिया?

super fast news 10 news within 10 minute

भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने सोमवार को अपनी पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी की भाषण देने की कला का जिक्र किया और मोदी के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई।

उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनाव प्रचार करते वक्‍त उन्होंने कहा, "वाजपेयीजी गजब का भाषण देते थे। लोगों का कहना है कि भारतीय राजनीति में उनकी तरह भाषण देने वाला दूसरा नेता नहीं हुआ।"

उमा भारती ने कहा, "अगर आप ध्यान देंगे, तो पता लग जाएगा कि मोदी भाषण देने के मामले में इतने सिद्धहस्त नहीं हैं। लोग उनकी रैलियों में इसलिए नहीं जाते क्योंकि वो अच्छा बोलते हैं, बल्कि इसलिए जाते हैं कि क्योंकि वो चाहते हैं कि मोदी उनका देश बदले और वो उनके साथ खड़े हैं।"

अजय अग्रवाल जो दे रहे हैं सोनिया गांधी को चुनौती?

super fast news 10 news within 10 minute

चुनावी रण में सोन‌िया गांधी को चुनौती देने वाले अजय अग्रवाल पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही अजय अग्रवाल देश क‌ी सबसे शक्त‌िशाली मह‌िला को चुनौती दे चुके हैं।

दरअसल स्वीडन के साथ 1.3 ब‌िल‌ियन डॉलर में हुई बोफोर्स तोप डील में घोटाले की बात सामने आई तो तहलका मच गया।

इस डील में हुए भ्रष्टाचार की सीधी आंच तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी तक पहुंची थी। इस घोटाले को लेकर अजय अग्रवाल ने ही सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर की थी और इस घोटाले के सीधे तार सोन‌िया से जुड़े होने का दावा क‌िया था।

बोफोर्स के अलावा भाजपा के प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में पीआईएल दाख‌िल की हैं। इनमें बोफोर्स के अलावा, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से जुड़ा ताज कॉरीडोर, तेलगी स्टांप घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाले जैसे बड़े मामले शाम‌िल हैं।

अब चुनाव लड़ेगी इंडियन लवर्स पार्टी

super fast news 10 news within 10 minute

अप्रैल में होने वाले 16वें आम चुनाव में 81 करोड़ 40 लाख मतदाता हिस्सा लेने वाले हैं। इसके लिए अब तक करीब 1,600 राजनीतिक पार्टियां अपना पंजीकरण करवा चुकी हैं। इनमें से कुछ पार्टियों के नाम बेहद दिलचस्प और मज़ेदार हैं।

बी कुमार श्री श्री ने साल 2008 में वेलेंटाइन डे के दिन 'इंडियन लवर्स पार्टी' बनाई। पार्टी के हल्के गुलाबी रंग के पोस्टर पर लिखा है कि वह अलग-अलग जाति और धर्म से आने वाले उन प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आवाज़ उठाएगी जिनके परिजन उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं होते।

'इंडियन लवर्स पार्टी' बनाने वाले बी कुमार तमिलनाडु से अपना उम्मीदवार खड़ा कर रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 40-50 हज़ार वोट मिलेंगे, जो 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में मिले 3,000 वोट के मुकाबले काफ़ी अधिक हैं।

नीतीश पर फेंकी किसने चप्‍पल और पत्‍थर?

super fast news 10 news within 10 minute

बिहार के नालंदा जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो रैलियों में पत्थर और चप्पल फेंके गए।

हालांकि इन पत्थरों और चप्पलों के निशानों पर कोई नहीं आया। मुख्यमंत्री के गृह जिले में जनता दल (यू) की चुनावी रैली में शिरकत करने आए कुछ लोग अपने इलाके में सड़क और बिजली मुहैया न कराने से नाराज थे।

कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले पर पत्थर फेंके। हालांकि इस सिलसिले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। एक अन्य क्षेत्र खुशरूपुर में प्रदर्शनकारियों ने नीतीश पर चप्पल फेंके।

उन पर चप्पल उस समय फेंके गए जब वह पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे गोपाल प्रसाद सिन्हा की चुनावी रैली में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर पर चढ़ रहे थे।

पुलिस ने इस मामले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने दोनों घटनाओं को विरोधियों की साजिश करार दिया है।

सोनिया-राहुल किसने कर दी ये टिप्‍पणी?

super fast news 10 news within 10 minute

बेलगाम नेताओं के शर्मनाक व आपत्तिजनक बयान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए इटली भेजने वाला राजस्थान के टोंक जिले के भाजपा विधायक हीरालाल रैगर का बयान उनकी गलफांस बन गया है।

कांग्रेस ने रैगर के खिलाफ सोमवार को टोंक जिले में मामला दर्ज करवा दिया है। हाल ही सहारनपुर के कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर दिए विवादित बयान की चर्चा भी अभी थमी नहीं है।

टोंक में हुई भाजपा रैली के दौरान रैगर ने बयान 15 मार्च को दिया था और विवाद बढ़ता देख उन्होंने 25 मार्च को माफी मांग ली थी। रैगर का कहना है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

पति से अलग होंगी सनी लियोनी, क्यों?

super fast news 10 news within 10 minute

सनी लियोनी ने अपने पति से अलग रहने की घोषणा कर दी है। इस बारे में पिछले काफी समय से कयास लग रहे थे। हालांकि सनी लियोनी के साथ पिछले कुछ समय से डेनियल लगातार दिख रहे थे।

सनी लियोनी ने तीन साल पहले डेनिलय वेबर से शादी की थी। अलगाव की घोषणा के ठीक पहले सनी लियोनी अपने पति के साथ नेपाल की यात्रा पर गईं थीं। वहां से लौटकर सनी ने यह घोषणा की।

लापता हुआ विमान का क्या था अंतिम संदेश जानिए?

super fast news 10 news within 10 minute

बीबीसी के परिवहन संवाददाता रिचर्ड वेस्टकॉट ने बताया कि अंतिम शब्दों का नया संस्करण अधिक औपचारिक है और आमतौर पर पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसी तरह बात करते हैं।

उनका कहना है कि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर अंतिम बार कहे गए शब्दों में बदलाव क्यों किया गया या अधिकारियों को ये बात बताने में इतना अधिक समय क्यों लगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा कि बचाव दल ने लापता विमान की खोज के लिए कोई समय सीमा नहीं तय की है।

विमान और पानी के जहाज पर्थ के पश्चिम में हिंद महासागर में लापता विमान के निशान तलाश रहे हैं। इससे पहले उपग्रहों से मिले चित्रों में हिंद महासागर में उतराते कई टुकड़ों की पहचान हुई थी। खोज दल ने इस टुकड़ों की जांच की, लेकिन अभी तक इनमें से किसी भी टुकड़े की पहचान लापता विमान के अवशेष के तौर पर नहीं हुई है।

मायावती की रणनीति है क्या?

super fast news 10 news within 10 minute

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और 'बहनजी' के नाम से संबोधित की जाने वाली मायावती ने लगता है इस बार के आम चुनावों के लिए कुछ ख़ास रणनीति तैयार की है।

उत्तर प्रदेश मायावती और उनकी बहुजन समाज पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन 'बहनजी' प्रदेश के चुनावी समर में अभी पूरी तरह सक्रिय ही नहीं हुई हैं।

तकरीबन रोज ही भारत के किसी दूसरे प्रदेश में मायावती की एक बड़ी रैली होती है जहां वह अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगती हैं और दूसरे राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर कटाक्ष करती हैं।

मायावती के करीबी समझे जाने वालों का कहना है कि 'बहनजी' एक राष्ट्रीय नेता हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी सिर्फ़ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। बसपा सरकार में मंत्री रहे और मायावती के अटूट समर्थक राम अचल राजभर ने ज्यादा खुल कर बात की।

उन्होंने कहा, "हमारी तैयारी बड़े पैमाने पर है जिससे हमारे अधिक से अधिक सांसद जीतें। इसीलिए बहनजी अभी भारत भर के दौरे पर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। तीन अप्रैल से उनका उत्तर प्रदेश का चुनावी दौरा शुरू होगा।"

सरकारी नौकरी यहां हैं बेहतरीन बेहतर

super fast news 10 news within 10 minute

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान यानी इसरो अं‌तरिक्ष के क्षेत्र में देश में ही नहीं विश्व भर में अपनी प्रतिष्ठा बनाए हुए है। इस सरकारी संगठन में साइंटिस्ट, इंजीनियर के 7 पद और जूनियर रिसर्च फेलो के 4 पद रिक्त हैं।

यह संस्‍थान बंगलुरू (कर्नाटक) में स्थित है। संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed