{"_id":"ba269984-1a08-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-virus-on-the-internet-be-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर सनी लियोन वायरस, रहें सावधान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंटरनेट पर सनी लियोन वायरस, रहें सावधान
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 19 Oct 2012 09:49 PM IST
विज्ञापन
अपनी पसंदीदा फिल्मी हस्तियों की जानकारी लेने के लिए इंटरनेट एकदम मुफीद जगह है, लेकिन नए अध्ययन से पता चला है कि कुछ विशेष अभिनेत्रियों के बारे में सर्च करना आपको परेशानी में डाल सकता है। रिसर्च के अनुसार आप सनी लियोन की आकर्षक तसवीरें या वीडियो देखने के लिए साइट्स पर क्लिक करते हैं तो उनमें वायरस होने की सबसे ज्यादा 9.95 प्रतिशत आशंका होती है।
विज्ञापन
एक सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी एजेंसी के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। सर्वे में सनी लियोन ने पिछले साल की विजेता कैटरीना कैफ को पछाड़ा, जो इस साल (8.25 फीसदी) दूसरे स्थान पर हैं। रिसर्च के अनुसार ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। इस तरह से कोई साइबर क्रिमिनल आपकी पहचान चुरा सकता है, इंटरनेट के जरिए पैसों का हेर-फेर कर सकता है। वायरस आपका कंप्यूटर खराब करने के साथ-साथ आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
4.83 प्रतिशत वायरस की आशंका के साथ सलमान खान लिस्ट में एकमात्र अभिनेता हैं। वह आठवें नंबर पर हैं। वहीं तीसरे स्थान पर करीना कपूर (6.67 फीसदी), चौथे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा (6.5 फीसदी) पांचवें पायदान पर बिपाशा बसु (5.58 फीसदी), छठे स्थान पर विद्या बालन (5.33 फीसदी) और सातवें नंबर पर दीपिका पादुकोण (4.92 फीसदी) हैं। ऐश्वर्या राय 4.58 फीसदी के साथ नौवें और पूनम पांडे 4.25 प्रतिशत के साथ दसवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन