'सनी लियोनी के 'कंडोम एड' से रेप के प्रति बढ़ रहा उन्माद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल कुमार अंजान बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के एक विज्ञापन पर सवाल उठाकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। अतुल कुमार अंजान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रेप की बढ़ रही वारदातों के लिए सनी लियोनी के विज्ञापन को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में अंजान किसी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो कितना पुराना है और कब का है, ये स्पष्ट नहीं है।
वीडियो में अंजान ने सनी लियोनी के विज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा है कि जब तक कंडोम के विज्ञापन टीवी और अखबारों में दिखाए जाएंगे, देश में रेप की घटनाएं बढेंगी। हालांकि आलोचनाओं के बाद अंजान ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है।
वीडियो में अतुल कुमार अंजान कहते हैं, 'टेलीविजन का डब्बा खोलो तो वो सनी लियोन नाम की एक औरत है, दुनिया की सबसे नंगी फिल्मों की वो हीरोइन रही है। ऑस्ट्रेलिया से हिंदुस्तान चली आई है, उसको फिल्म में डायरेक्टर महेश भट्ट ले आया है, 60 साल की उम्र में। अब तो फिल्मों में हीरोइन भी हो गई है। उसकी गंदी-गंदी फिल्में....पोर्न फिल्में।.... मैंने देख लिया पोर्न।.. दो मिनट देखने के बाद उल्टी होती रही।...अब उसकी का एक प्रचार चलता है।' .. वो लेटी हुई है, बाल ऊपर, एक आदमी आ रहा है, सुबह भी, शाम भी। मैनकाइंड का मैनफोर्स.. कंडोम का प्रचार है। इतना गंदा प्रचार है, इतना विभत्स प्रचार है।....वो सिर्फ सेक्सुअलिटी को डेवलप करता है, आपकी सेंसेबिलिटी को खत्म करता है। अगर कंडोम के इस तरह के प्रचार देश के टेलीविजन और अखबारों में चलेंगे तो रेप की घटनाएं बढेंगी, इसको रोके जाने की जरूरत है।'
देखें वीडियो-
अंजान के बयान पर सोशल मीडिया में बवाल
अतुल कुमार अंजान का वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है और उनके बयान पर सवाल भी उठ रहे हैं। टि्वटर पर कोमल (@Komal_Indian) ने लिखा है, चाऊमिन, जिंस, मोबाइल फोन के बाद, सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान ने सनी लियोनी के कांडोम विज्ञापन को उस सूची में जोड़ दिया है, जो बलात्कार को बढ़ावा देती हैं।
After chowmein, jeans, mobile phones,
We hv CPI leader Atul Anjan adding 'Sunny Leone's condom ad' to the list of things that causes rape
महिला अधिकारों की जानीमानी कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने कहा कि अफसोस है कि मोरल पुलसिंग और रेप कल्चर पर ऐसा बयान कॉमरेड अतुल कुमार अंजान की ओर से आया है।
Sigh. Now #moralpolicing and #rapeculture from Comrade Atul Anjan of the CPI. He has held forth in a speech on... http://t.co/wBi2EciFaU
— Kavita Krishnan (@kavita_krishnan) September 2, 2015
शिव अरूर @ShivAroor ने ट्वीट किया है,'तो अतुल अंजान मानते हैं कि उनके अंदर भी एक बलात्कारी भी है।'
So, Atul Anjan admits he has a potential rapist in him. '@SunnyLeone condom ad will cause rapes,' says CPI leader. http://t.co/lnGpMIiv5W
— Shiv Aroor (@ShivAroor) September 3, 2015