फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Most searched celebrities on Google in 2014

सनी लियोनी से पीछे रह गए पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 17 Dec 2014 03:45 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
Most searched celebrities on Google in 2014

साल 2014 में किन लोगों को गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया? गूगल ने खुद इस बात का खुलासा किया है। गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी एक लिस्ट जारी करके उन चीजों और लोगों के बारे में बताया है जिनको सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

विज्ञापन


भारत में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले लोगों की सूची में सनी लियोनी का नाम सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी उनसे पीछे रह गए हैं। हालांकि सनी के बाद सबसे ज्यादा मोदी को ही खोजा गया है।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर हैं सलमान खान और चौथे स्थान पर हैं कैटरीना कैफ। पांचवें नंबर पर दीपिका पादुकोन हैं तो छठे पायदान पर हैं आलिया भट्ट।

सातवें नंबर पर हैं प्रियंका चोपड़ा लेकिन किंग खान यानि कि शाहरुख काफी पीछे हैं। वह आठवें स्थान पर हैं। शाहरुख खान पिछले साल टॉप 10 में भी नहीं थे। नौवां स्थान हासिल किया है पूनम पांडे ने और 10वें सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले सेलिब्रिटी बने हैं विराट कोहली।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम पर्सन ऑफ द इयर भी नहीं बन पाए थे मोदी

Most searched celebrities on Google in 2014

टाइम मैगजीन द्वारा हर साल टाइम पर्सन ऑफ द इयर चुना जाता है। इस साल माना जा रहा था कि मोदी को इस खिताब से नवाजा जा सकता है। लेकिन बाजी मार ली इबोला फाइटर्स ने।

ऑनलाइन वोटिंग में भी मोदी सबसे आगे चल रहे थे लेकिन वक्त खत्म होते होते वह अंतिम आठ से बाहर हो गए, हालांकि वह 16 फीसद मतों के साथ वोटिंग में सबसे आगे रहे।

गूगल ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक 2014 में जिन 10 लोगों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें मोदी एकमात्र राजनीतिज्ञ हैं।

पिछले साल मोदी 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नेताओं की सूची में नंबर वन थे लेकिन सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की सूची में स्थान नहीं बना सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed