{"_id":"2c8871de-707e-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-kamal-khan-twitter-war-goes-legal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी पर टिप्पणी कर फंसे कमाल, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सनी पर टिप्पणी कर फंसे कमाल, थाने पहुंचा मामला
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जिस्म 2’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री सनी लियोन और एक्टर कमाल खान के बीच ट्विटर पर शुरू हुई जंग अब अदालत में पहुंचने को तैयार है। रेप मामले पर विवादित कमेंट को लेकर सनी ने उनके खिलाफ साइबर अपराध जांच विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हाल ही में रेप को सरप्राइज सेक्स बताने वाले सनी लियोन के ट्विट पर काफी हंगामा खड़ा हो गया था। हालांकि अभिनेत्री ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि उनके एकाउंट को कुछ मिनटों के लिए हैक कर लिया गया था। बाद में कमाल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘ये लो सनी कह रहीं हैं कि रेप अपराध नहीं बल्कि सरप्राइज सेक्स है।’
विज्ञापन
सनी लियोन ने एक बयान में कहा, ‘आमतौर पर मैं इस आदमी के ट्विट को नजरअंदाज कर देती, लेकिन यह एक बड़ा मामला बन गया है और मैं असंवेदनशील नहीं हूं। एक महिला होने के नाते मैं भला कैसे इस तरह का कमेंट कर सकती हूं। वह भी नई दिल्ली में जो कुछ हुआ उसके बाद। रेप जैसे गंभीर मामले का मजाक बनाना काफी खराब है।’
विज्ञापन
वहीं कमाल ने कहा है कि वह भी सनी लियोन के खिलाफ वरसोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने जा रहा है। कमाल का कहना है कि मेरा वकील इसकी तैयारी कर रहा है। वादा करता हूं कि मैं उसे भारत से बाहर निकलवा दूंगा।