फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sunny devoel, lok shabha election 2014, manish tiwari

फिल्में छोड़ राजनीति में आएंगे सनी देओल!

Thu, 05 Dec 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
sunny devoel, lok shabha election 2014, manish tiwari

आने वाले लोकसभा चुनाव में अभिनेता सनी देओल यूपीए सरकार के वरिष्ठ मंत्री को चुनावों में चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन


अपने पिता धर्मेंद्र की तर्ज पर सनी देओल राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने खुद राजनीति में आने की रुचि नहीं दिखाई है।

सूत्रों के अनुसार अकाली दल ने सनी देओल से राजनीति में आने की गुजारिश की है। अकाली दल चाहता है कि सनी देओल उसकी पार्टी से आने वाला लोकसभा चुनाव लड़ें।


अकाली दल के नेताओं ने सनी देओल के लिए सीट भी तय कर दी है। सनी देओल यूपीए सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन


मनीष तिवारी पंजाब की लुधियान सीट से सांसद हैं। हालांकि सनी देओल के राजनीति में आने की बात का उनके पिता धर्मेंद्र विरोध कर रहे हैं।

धर्मेंद्र भी राजनीति में शामिल होकर उससे अलग हो चुके हैं। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed