{"_id":"f9107884-9d31-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sunita-williams-wants-to-be-a-science-school-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद पर जाने वाली सुनीता का यह सपना अधूरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चांद पर जाने वाली सुनीता का यह सपना अधूरा
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 04 Apr 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का कहना है कि उनका चंद्रमा पर जाने का सपना तो जरूर है।
विज्ञापन
लेकिन आने वाले समय में वे साइंस की टीचर बनना चाहती हैं।
यहां नेहरू साइंस सेंटर में बच्चों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुनीता ने अपनी इस इच्छा जाहिर की।
भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग के मसले पर उन्होंने कहा मैं नासा में रह चुकी हूं। मैंने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रिश्तों को समझा भी है। इसरो और नासा के बीच भी संबंध बेहतर हो रहे हैं। यह अच्छी बात है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में अकेला महसूस करने के सवाल पर 47 वर्षीया महिला अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि ऐसा कतई नहीं है। वहां से भी पृथ्वी से संबंध सीधे तौर पर जुड़ा रहता है।
विज्ञापन
फोन पर परिजनों और मित्रों से कभी भी बात की जा सकती है। चंद्रमा पर फिर जाने का सपना है। सुनीता ने कहा कि मंगल पर जाना अचंभित करने वाला होगा। लेकिन उन्हें महसूस हो रहा है कि एक प्रोफेशनल के तौर पर उनके लिए यह संभव नहीं होगा।