{"_id":"7efefe06-1ceb-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"sunil-gangopadhyay-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्ला साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बांग्ला साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय का निधन
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी स्वाति और बेटा शौविक हैं।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गंगोपाध्याय का उनके आवास पर रात दो बजकर 50 मिनट पर निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर को पीस हेवन शमशान में रखा गया है। उनके पुत्र के बोस्टन से आने के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना से साहित्य जगह में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
श्रीशेन्दु मुखोपाध्याय ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से बांग्ला साहित्य में उत्पन्न हुए शून्य को भरना मुश्किल है क्योंकि सुनील ने बांग्ला साहित्य में एक नई शैली पेश की थी।
विज्ञापन
200 से अधिक पुस्तकें लिखने वाले गंगोपाध्याय को उनकी रचनाओं के लिए 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उनको 1989 में आनंद पुरस्कार, 1983 में बंकिम पुरस्कार और 2011 में हिंदू साहित्य पुरस्कार दिया गया। पांच वर्षों तक साहित्य अकादमी का उपाध्यक्ष रहने के बाद 2008 में उनको अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया।
उनकी कविताओं की नीरा श्रृंखला को पाठकों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने लघु कथा, उपन्यास, यात्रा वृतांत और बच्चों के लिए कथा लिखकर बांग्ला साहित्य में अपना अमूल्य योगदान दिया।