फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sunanda pushkar death case

सुनंदा की मौत मामले में सामने आईं नई बातें

Thu, 23 Jan 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jan 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
sunanda pushkar death case

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एक के बाद एक नई बातें सामने आ रही हैं। तफ्तीश में पता चला है कि खाना नहीं खाने और नोकझोंक के चलते पांच सितारा होटल में रहने के दौरान सुनंदा पुष्कर की तबीयत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन


17 जनवरी की सुबह शशि थरूर कांग्रेस अधिवेशन में चले गए थे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे शशि थरूर ने अपने एक कर्मचारी को सुनंदा का पता करने के लिए होटल भेजा था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुनंदा फोन नहीं उठा रही थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थरूर के इस्तीफे पर अड़े कांग्रेस के 'अपने'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुनंदा की मौत दोपहर करीब एक से तीन बजे के बीच हुई, हालांकि दक्षिण जिला पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है।

सुनंदा का हाल जानने के लिए एक कर्मचारी होटल में पहुंचा तो उसने सुइट के डाइनिंग रूम में बैठे अटेंडेंट से सुनंदा के बारे में पूछा। अटेंडेंट ने बताया था कि मैडम सुबह से सो रही हैं। कर्मचारी ने थरूर को फोन कर सुनंदा के सोने की बात बताई।

यह भी पढ़ें: सुनंदा की मौतः टूटे गिलास का क्या है राज?

इस पर शशि थरूर ने मैडम को नहीं जगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब वह होटल आएंगे तो खुद मैडम को जगाएंगे। इसके बाद शशि थरूर करीब सवा आठ बजे लीला होटल पहुंचे थे।


बताया गया है कि जगाने के दौरान जब सुनंदा के शरीर से कोई मूवमेंट नहीं हुई तो थरूर ने पर्सनल डॉक्टर को बुला लिया था। होटल के कमरे में ही सुनंदा की ईसीजी कराई गई थी।

पुलिस को सुनंदा के कमरे से दो बैग में काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं। दूसरी तरफ पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट से ही पुलिस की तफ्तीश को दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार लीला होटल प्रशासन ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी थी। फुटेज सुनंदा के होटल में जाने और उनकी मौत होने तक की है। पुलिस इससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल में सुनंदा व शशि से मिलने कौन लोग आते थे। कमरा नंबर-345 में ठहरने से पहले सुनंदा दूसरे कमरे में ठहरी थीं। पुलिस ने उस कमरे की भी फुटेज ली है। इस कमरे के बाहर की फुटेज देखने से पता लग रहा है कि दो लोग शशि थरूर से मिलने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed