{"_id":"02e619624b931871932a481991df100a","slug":"sunanda-death-case-transferred-to-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच करेगी सुनंदा की मौत की जांच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्राइम ब्रांच करेगी सुनंदा की मौत की जांच
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय हालात में हुई मौत के मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। अभी तक इस मामले की जांच दक्षिण जिले की सरोजनी नगर थाना पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बहुचर्चित मामले में विभिन्न पहलुओं को देखते हुए तफ्तीश अपराध शाखा को सौंपी गई है। केस से जुड़ी फाइल और अन्य संबंधित कागजात भी अपराध शाखा को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एसडीएम आलोक कुमार ने पुलिस को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू से जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद पुलिस से आगे की जांच करने को कहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सुनंदा के शरीर में जहर कौन सा था और कैसे शरीर के अंदर पहुंचा।
दक्षिण जिला पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में एसडीएम ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य ने सुनंदा की मौत के पीछे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई है। एसडीएम ने परिवार से जुड़े कई लोगों के बयान लिए थे।
52 वर्षीय सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी की रात को दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं।
इससे पहले पति केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ कथित संबंधों को लेकर हुए ट्वीट पर सुनंदा पुष्कर का विवाद हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पुष्कर के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। जांच के दौरान लिए गए तमाम नमूने अब फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।