फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   summons issued to rahul gandhi for comments against rss

संघ के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल गांधी को समन

Fri, 11 Jul 2014 09:54 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Fri, 11 Jul 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
summons issued to rahul gandhi for comments against rss

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को संघ के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र के भिवंडी की एक अदालत ने शुक्रवार को समन जारी किया।

विज्ञापन


इस मामले में भिवंडी की मजिस्ट्रेट अदालत ने राहुल गांधी को 7 अक्तूबर को सुनवाई के दौरान पेश होने को कहा है।

लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में 6 मार्च को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि जिन्होंने गांधी को मारा आज वही गांधीवाद की बात करते हैं।
विज्ञापन


राहुल का इशारा संघ की ओर था। रैली में संबोधन के बाद ही संघ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संघ की भिवंडी शाखा के सचिव राजेश कुंते की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि राहुल ने इतिहास को विकृत करने और उनके संगठन को बदनाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंते के वकील गणेश धारघालकर ने कहा है कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर उनका पक्ष सुनने के बाद अदालत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ सुनवाई के लिए प्रथम दृष्टया याचिका स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed